कोरोना के कहर ने सिवान सदर अस्पताल में प्रसव को किया प्रभावित

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संकट में जारी लॉकडाउन ने प्रसव को प्रभावित किया है। सदर अस्पताल में होने वाले संस्थागत प्रसव का ग्राफ नीचे गिर रहा है। वाहनों के परिचालन न होने से गर्भवती पहले की तरह अस्पताल नहीं पहुंच पा रहीं हैं। गांव-कस्बों से सदर अस्पताल तक पहुंचने का एकमात्र साधन एंबुलेंस सेवा ही है, जो सभी को आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है। इस कारण संस्थागत प्रसव में कमी आई है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो मई के सात दिनों में 43 गर्भवती का सदर अस्पताल में प्रसव कराया गया। वहीं सात दिन में मात्र एक सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। कोरोना के मुश्किल दौर में निजी अस्पताल या ग्रामीण स्तर के चिकित्सकों को लाभ हो रहा है।

सदर अस्पताल के लेबर रूम में विशेष साफ- सफाई , शारीरिक दूरी के साथ- साथ मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सदर अस्पताल में सभी कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। डॉक्टर की मानें तो गर्भावस्था में सभी माताएं को आहार भोजन व नाश्ता में जरूर लेते रहें। यह पौष्टिक आहार मां व उनके गर्भस्थ की सेहत के लिए जरूरी है। खान पान में दाल, हरी सब्जी, अंडा, रोटी, चावल, दूध, दही, फल निश्चित रूप से लें।

प्रसव के आंकड़ों पर एक नजर.. माह–सामान्य– सिजेरियन

  • जनवरी – 434 – 76
  • फरवरी 378- 70
  • मार्च – 433- 79

सदर अस्पताल में मई माह के सात दिन में कुल 43 प्रसव हुआ है। इसमें एक प्रसूता की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई तथा 42 प्रसूता का सामान्य प्रसव कराव कराया गया है।

एसरारूल हक

स्पताल प्रबंधक सदर अस्पताल

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026