Categories: पटना

पटना के घरों में स्टॉक होने लगी कोरोना वाली दवाएं….सरकार को करनी पड़ी बैठक

पटना: कोरोना व होम आइसोलेशन को लेकर दवाएं घरों में स्टॉक होने लगी हैं। कोरोना के होम आइसोलेशन में दी जाने वाली एंटीबायोटिक से लेकर अन्य दवाएं केस बढ़ते ही डिमांड में आ गई हैं। पटना में सामान्य दिनों में इन दवाओं की सेल एक दिन में 50 लाख तक होती थी, जो अब एक करोड़ तक पहुंच गई है। कम्युनिटी स्प्रेड में अभी दवा की डिमांड और बढ़ेगी, जिसके लिए अब सरकार भी एक्सरसाइज में जुट गई है। IMA ने भी सरकार को दवा और ऑक्सीजन पर नियंत्रण को लेकर अलर्ट किया है।

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का कहना है, ‘कोरोना के संक्रमण के साथ ही होम आइसोलेशन वाली दवा की डिमांड बढ़ गई है। पटना में सामान्य दिनों में होम आइसोलेशन वाली दवाएं लगभग 50 लाख की एक दिन में बिकती हैं। इन दवाओं में एंटी एलर्जी, बुखार दर्द और एंटीबायोटिक के साथ मल्टी विटामिन और विटामिन की दवाएं शामिल हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पटना के DM, सिविल सर्जन, ड्रग कंट्रोलर एवं ड्रग एसोसिएशन की बैठक में कोविड की स्थिति को देखते हुए दवाओं के वितरण एवं स्टॉक पर मंथन किया गया है। बैठक में IMA अध्यक्ष डॉ. सहजानन्द प्रसाद सिंह, राज्य सचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि दवा की कमी नहीं हो, इसके लिए पहले से अलर्ट रहना होगा।

IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि IMA हर कदम पर राज्य सरकार का साथ देने के लिए तैयार है। ऑक्सीजन सप्लाई और आवश्यक दवाओं को लेकर नियंत्रण की व्यवस्था बनाई जाए। इससे भविष्य में कोरोना के होम आइसोलेशन में समस्या नहीं हो।

एजिथ्रोमाइसिन 500 और विटामिन C का स्टॉक अधिक किया जा रहा है। इस कारण यह दवाएं अधिक डिमांड में हैं। इसके बाद सेटजिन व मल्टीविटामिन व फीवर की पैरासिटामॉल का स्टाॅक किया जा रहा है। एंटीबायोटिक एजिथ्राॅल का 5 दिनों का डोज होता है, लेकिन इसे खरीदने वाले 2 से 5 स्टिप ले रहे हैं। ऐसे ही पैरासिटामॉल की गोली लोग एक बार में 5-5 स्टिप ले रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024