Categories: पटना

लूट के दौरान सोना कारोबारी को मारी 6 गोली….SP आवास से 300 मीटर की दूरी पर वारदात….

नालंदा: जिले के बिहारशरीफ में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान दुकानदार को 6 गोली मारी गई है। हालांकि, ज्वेलरी दुकान में लूट कितने की हुई है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। दुकान से महज 300 मीटर की दूरी पर एसपी आवास है। अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर को ही वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर 3 थानों की पुलिस पहुंच गई है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी का है।

गोली लगने के बाद सुहागन ज्वेलर्स के दुकानदार सुमन कुमार चिंटू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, दुकानदार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। सदर डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। लगातार गोली चलने से घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी। बड़ी संख्या में लोग दुकान के पास जुटे हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तो पांच बदमाश खरीदार बनकर दुकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद दुकानदार और बदमाशों में बहस और झड़प हो गई। कुछ ही देर में बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए मौके पर से फरार हो गए। पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। दुकानदार के परिजन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों में भय का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024