जिले में एक बार फिर मिला कोरोना का पॉजिटिव मरीज

  • जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 04
  • पिछले वर्ष 16 जनवरी से किया जा रहा है वैक्सीनेशन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कोरोना का एक बार फिर एक नया पॉजिटिव मरीज मिला है। जांच के दौरान रविवार को पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इनदिनों कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 04 है। हालांकि विभाग की ओर से हमेशा यह कहा जाता रहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। थोड़ी भी लापरवाही सभी के लिए भारी पड़ सकती है। कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। जांच के दौरान जिले में कई दिनों से एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिल रही थी।

वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन की रफ्तार भी पहले की अपेक्षा धीमी है। जिले में वैक्सीन का कुल 43 लाख 38 हजार 507 डोज लाभार्थियों को दिया जा चुका है। वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 25 लाख 76 हजार 988, दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 17 लाख 39 हजार 026 है जबकि बूस्टर डोज लेने वालों की कुल संख्या 22 हजार 493 है। गौरतलब है कि जिले में पिछले वर्ष 16 जनवरी से वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वहीं जिले में कुल 27 लाख 03 हजार 477 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज देने का लक्ष्य रखा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026