परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा-मशरख रेल खंड पर उजाय गांव के समीप थावे-महराजगंज-मशरक एवं छपरा को जाने वाली ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की कट कर मौत हो गई है. युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है. घटना की सूचना उस समय मिली जब रात्रि के समय ट्रैक पकड़ कर उजाय गांव के कुछ मजदूर आ रहे थे. उस समय मजदूरों की नजर कटे हुए युवक पर पड़ी.
जिसके बाद मजदूरों ने गांव में आकर लोगो को सूचना दिया. जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा दरौंदा आरपीएफ के एसआई बन्ने सिंह को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ एवं थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. आरपीएफ के एसआई के द्वारा बताया गया की शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…