परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन प्रखंड के खाप मिश्रौली में कोरोना जाँच के दौरान आइसक्रीम बेचने वाले की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि मठिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खाप मिश्रौली के परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन के चिकित्सकीय टीम द्वारा गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये कैम्प लगाया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.शाहिद के नेतृत्व में कुल 91 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस संबंध में डॉ. शाहिद ने बताया कि रैपिड एंटीजेन किट से जांच में पाॅजिटिव पाया जाने वाला युवक मैरवा प्रखंड के डोमडीह गांव का है, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता है। उसे दवा देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। वहीं इस खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…