Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

14 को ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की वर्चुअल रैली : जिला प्रभारी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- शहर के पकड़ी मोड़ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय ने की। बैठक में विधानसभा आम चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि यह बैठक आपसी कलह के कारण काफी हंगामेदार रही। हंगामे का मुख्य कारण पार्टी के वरीय नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा रही। इस दौरान 14 को होने वाले क्रांति सम्मेलन सह वर्चुअल रैली को सफल बनाने की रणनीति को अंतिम रूप देने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए। वर्चुअल रैली जिला प्रभारी प्रो. विकास कृष्ण सिंह ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की समस्याओं को गौर से सुना।

साथ ही उन समस्याओं का जल्द ही निदान का आश्वासन भी दिया। जिला प्रभारी ने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए सरकार में नीतीश कुमार अपनी कुर्सी स्थायी करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। जनता की जरूरतों से राज्य व केंद्र सरकार को कोई वास्ता नहीं है। बताया कि वर्चुअल रैली का मुख्य केंद्र पार्टी कार्यालय होगा। जबकि 12 से 15 अन्य जगहों पर रैली के प्वाइंट बनाए जाएंगे। जहां सार्वजनिक रूप से हजारों लोगों को रैली से जोड़ा जाएगा। इस दौरान शारीरिक दूरी सहित अन्य सावधानियां भी रखी जाएंगी। मौके पर आसिफ गफूर, रामाकांत सिंह, शिवधारी दूबे, रुदल बागी, जगन्नाथ सिंह, गणेश राम, ओमप्रकाश मिश्र, रमाकांत सिंह, फजले हक, शमीम खां, अब्दुल हामिद, गोपाल प्रसाद, मथुरा पंडित, मेराज अहमद, मनीर आलम, ध्रुवलाल कुशवाहा, अरुण मांझी, पंचदेव राम समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026