Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना से जंग : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थों का करें सेवन

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना से बचाव को लेकर वैसे तो हर किसी को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। लेकिन 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस अवस्था में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा. मो. नेसार ने बताया कि कोवीड-19 के संक्रमण का खतरा आम लोगों की तुलना में दोगुना होता है। इसलिए बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ख़ासकर ऐसे बुजुर्ग जो किसी गंभीर रोग जैसे मधुमेह, ह्रदय रोग, फेफड़े एवं गुर्दे के रोग से पीड़ित हों, उनके परिवार को बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे समय में बुजुर्गों के खानपान पर भी पूरी तरह से ध्यान दिया जाए ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहे। उनको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ सेवन करने को दिए जाए, जैसे- गुनगुना पानी, जूस, नीबू रस गुनगुने पानी के साथ, तुलसी-अदरक वाली चाय आदि। भोजन में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और दाल की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। मौसमी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल जरूर लें। इसके आलावा जो लोग मांसाहारी हैं वह अच्छे से पके हुए चिकन-मटन व अच्छी तरह से उबाले गए अंडे का ही सेवन करें। कोरोना वायरस से बचने का सही तरीका ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतना हीं है, ताकि वायरस को पूरी तरह से ख़त्म किया जा सके। हाथों को बार-बार साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं, हाथों से मुंह-आंख व नाक को अनावश्यक न छुएं, छूने के बाद हाथों को धोएं, घर के बार-बार इस्तेमाल होने वाले स्थानों की सफाई पर खास ध्यान दें और बाहरी लोगों के संपर्क में आने से बचें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026