Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना का असर : शहर में सन्नाटे के बीच लोगों ने की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर देखने को मिला। मंगलवार की सुबह पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों के साथ कहीं कहीं सख्ती भी की। जिसका नतीजा रहा कि सुबह से ही लोगों की आवाजाही सड़कों पर सोमवार की तुलना में कम रही। हालांकि मेडिकल, पेट्रोल पंप,
पेयजल सप्लाई, राशन, किराना, दूध सब्जी, एलपीजी गैस, बैंक, एटीएम, डाकघर खुले रहने से वाहनों की आवाजाही सहित लोगों की चहलकदमी भी कमोबेश देखने को मिली। प्रशासन व पुलिस की गाड़ियां लोगों को घरों के अंदर रहने का एलाउंस करती नजर आईं। लॉकडाउन के दौरान सब्जी मंडी के बाहर सहित विभिन्न जगहों पर सब्जियों व फलों की खरीदारी के लिए दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। रविवार को जनता कर्फ्यू और सोमवार को लॉक डाउन के पहले दिन घरेलू जरूरत का सामान नहीं खरीद पाए लोगों ने दूसरे दिन सामानों की खरीदारी की। सड़क पर सवारी गाड़ियों को छोड़ प्राइवेट गाड़ियां व बाइक चल रहे थे। लगभग दिन के दस बजे तक एसडीओ संजीव कुमार व एसडीपीअो जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बलों ने बाजार की दुकानों को बंद करवाया। वहीं बाहर के वाहनों को रोकने के लिए पुलिस ने शहर में बैरियर लगा दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026