Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, मिले 18 नए मरीज

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अबतक 90 हजार से अधिक लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गई है। इसमें अबतक 3266 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर स्तर पर विशेष रुप से सतर्कता बरती जाने लगी है। हालांकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए थोड़ी राहत इस बात की है कि पहले की अपेक्षा सक्रिय मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है। शुक्रवार को जिले में 18 नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3266 हो गई है।

वहीं अबतक 3025 संक्रमित लोगों ने कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जबकि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वर्तमान समय में जिले में 223 एक्टिव मरीज है। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए पीएचसी के अलावा चलंत जांच टीम द्वारा शिविर लगाकर जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार रैपिड एंटीजन, ट्रू नेट मशीन के साथ-साथ आरसी-पीसीआर टेस्ट करवा रही है। कहा कि कोरोना की रफ्तार जरुर धीमी हो गई है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026