परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने मांगी गई शिक्षकों की मांगी गई विवरणी नहीं उपलब्ध कराने को लेकर सभी बीईओ का वेतन अगले आदेश तक बंद कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि डीपीओ के योगदान करने बाद दो सप्ताह ही बीते थे कि कई शिक्षक वेतन भुगतान न होने की समस्या को लेकर उनके पास शिकायत लेकर पहुंचने लगे। साथ ही कई शिक्षक कार्यालय के बाहर चक्कर काटते देखे गए।
ऐसे में इन शिक्षकों की समस्या का हल निकालने के लिए डीपीओ ने पिछले दिनों सभी बीईओ को स्कूलवार कितने शिक्षकों का वेतन भुगतान हो रहा है, कितने का नहीं हो रहा है। जिनका वेतन भुगतान नहीं हो रहा है, वह किन कारणों से, योगदान की तिथि, कबतक हुआ वेतन भुगतान, कब से रुका इन सभी जानकारियों को प्रपत्र में भरकर मांगा था। पत्र जारी होने के बाद निर्धारित तिथि समाप्त हो जाने पर उन्होंने सभी बीईओ का वेतन बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि बेवजह कोई शिक्षक कार्यालय के आसपास दिखाई दिए तो वैसे शिक्षकों की स्कूल से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…