परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के तीन केन्द्रों पर सोमवार को 15 से 17 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को कोरोना टीका का पहला डोज दिया गया। टीका लेने के बाद ये किशोर-किशोरियां काफी खुश दिखीं। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरेन्द्र पाठक के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखंड के हाईस्कूल राजपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र अमवारी और उपस्वास्थ्य केन्द्र आमदपुर में कैम्प लगाया गया था।
टीका लेने वालों की अच्छी खासी संख्या दिखी। खबर लिखे जाने तक कोरोना का टीका दिया जा रहा था। टीकाकरण कार्य के नोडल अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार 4 जनवरी को इन्हीं तीनों केन्द्रों पर टीका देने का काम चलेगा। सुविधा के अनुसार अभिभावक अपने 15 से 17 आर्य वर्ग के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगवा लें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…