परवेज अख्तर/सिवान: जिला कन्हैया लाल पुस्तकालय के सभागार में जनवादी लेखक संध बैनर तले सफदर हाशमी की शहादत दिवस पर सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समाजसेवी मलीह अहमद खान ने कहा कि नकरात्मक सोच का विरोध नुक्कड़ नाटक के माध्यम से करने के कारण ही सफदर हाशमी की हत्या की गयी थी। प्रो. उपेन्द्रनाथ यादव ने सफदर हाशमी के जीवन पर आलेख पाठ करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर पर प्रकाश डाला। डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में हम उपभोक्ता वादी हो गए है जिसे मानवीय मूल्यों का अवमूल्यन हो रहा है।
अवधेश पाण्डेय मिश्रा लारी ने कविता के माध्यम से सफदर हाशमी के विचारों को इंगित कर आम-अवाम के बीच ले जाने की बाते कहीं। कमर सीवानी, रामनरेश सिंह, डॉ. डॉ. के एहतेशाम अहमद, मो. सगीर रहमानी, शिक्षक उपेन्द्र कुमार यादव, डॉ. आमिस हुसैन, प्रकाश चन्द द्रिवेदी, भोगेन्द्र ज्ञा, किशोर प्रसाद, शशि कुमार, मुकेश कुमार, इमाम हुसैन, विपिन विहारी सिंह, मुन्ना मिश्रा व महफुज आलम ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवादी लेखक संध सीवान के अध्यक्ष युगल किशोर दूबे ने की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…