बड़ी खबर

बड़ी खबर ! देश में अब तक 447 लोगों में दिखा वैक्सीन का साइड इफेक्ट

नई दिल्ली : शनिवार 16 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री ने दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जिसके बाद से देश के कोरोना वॉरियर्स को टीका लगाये जाने की शुरुआत बड़े जोश के साथ की गई। लेकिन अब टीकाकरण को लेकर थोड़ा परेशान करने वाली खबर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन लेने के बाद अब तक कुल 447 लोगों पर साइड इफेक्ट देखने को मिला है। इनमें से तीन लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है।

कोरोना से युद्ध जीतने के लिए देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। कोरोना वैक्सीन के पहले चरण में 3 करोड़ कोरोना योद्धाओं को सबसे पहले वैक्सीन दी जा रही है। देश में कोरोना वायरस वैक्सीन 16 जनवरी से लोगों को दिए जाने के बाद कुछ इलाकों से इसके साइड इफेक्ट की खबरें आ रही थीं।

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी और कहा है कि कोरोना वायरस टीकाकरण दिए जाने के बाद 16 और 17 जनवरी को 447 एइएफआई (एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन) रिपोर्ट किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर मनोहर अगनानी ने बताया कि अधिकांश मामलों में इसका साइड इफेक्ट मामूली स्तर का था।

बता दें कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद कई लोगों में वैक्सीन का साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। दिल्ली के 52 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने के बाद परेशानी हुई है। वैक्सीन लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में किसी को एलर्जी की तकलीफ हुई थी तो कुछ ने बताया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें घबराहट होने लगी। दिल्ली में जिन 52 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाने के बाद दिक्कत हुई है उनमें से एक वर्कर को AEFI सेंटर में भर्ती कराना पड़ा।

श्रोत – moneycontrol

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026