Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मोतिहारी: बस ने तीन बाइक सवार युवकों को कुचला, मौके पर मौत, नाराज ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में बीती रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. मिली जानकरी अनुसार घटना जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के खड़वा पुल के पास की है, जहां रविवार की रात तेज रफ्तार से आ रही सवारी बस ने बाइक सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार बस मोतिहारी से बेतिया जा रही थी.

घटना से नाराज लोगों ने किया हंगामा

इधर, घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बेतिया-मोतिहारी पथ जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. ग्रामीण सडक पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बस में भी तोड़फोड़ की. इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय सीओ मणि कुमार वर्मा, बंजरिया पुलिस, रघुनाथपुर पुलिस, नगर पुलिस और जिला पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

पुलिस ने किसी तरह अक्रोशित लोगों से बातचीत कर जाम हटाने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है.

घटना के बाद बस चालक हुआ फरार

हादसे में मारे गए युवकों पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के झखिया गांव निवासी शिवबालक साहनी के 20 वर्षीय बेटे मनीष कुमार, बनारसी महतो के 22 वर्षीय बेटे फिरोज और शिवशंकर महतो के 21 वर्षीय बेटे सुजीत कुमार के रूप में की गयी. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है. बस में करीब चालीस यात्री सवार थे. हादसे के बाद सभी सुरक्षित हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026