परवेज अख्तर/सिवान : दरौली के एक गांव में विदेश से आए एक युवक में कोरोना
पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार से अमरपुर,
चकरी, बेलांव, भिटौली व डरैली मठिया पंचायत के सभी घरों में आशा व
आंगनबाड़ी सेविकाओं के ज्वाइंट माॅनिटरिंग द्वारा प्रत्येक घर
के सदस्यों की स्क्रीनिंग करानी शुरू कर दी गई है। जानकारी स्वास्थ्य
प्रबंधक शाहिद अली अंसारी ने देते हुए बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान
किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिलने पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश
पर जिले में स्थित स्क्रीनिंग सेंटर पर भेजा जाएगा। उनका कहना था कि
जांच टीम द्वारा सभी लोगों को 14 दिनों तक अलग-अलग रहने के लिए सुझाव भी
दिया जाएगा। उन्होंने सभी मुखिया व वार्ड सदस्यों से अपील की कि विदेश
या अन्य प्रदेशों से आएं लोगों को आप जागरूक करते हुए बनाए गए आइसोलेशन
सेंटर में ही रखें जिससे कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…