परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार से ट्रांसपोर्ट एवं इमरजेंसी वाहन को छोड़कर सभी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लगाई गई लॉकडाउन का सख्ती से पालन के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन ट्रांसपोर्ट या इमरजेंसी को छोड़ कर पकड़े जाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही सड़क पर बेवजह वाहन से घूमने वालों पर कार्रवाई जाएगी। उन्होंने ने कहा कि अनावश्यक दुकान खोलने वाले दुकानदार पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…