Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना वायरस से देश में एक और मौत, अब तक 17 लोगों की हो चुकी है मौत

जयपुर : राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना वायरस के संक्रमण और अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्षीय एक व्यक्ति की गुरुवार रात को मौत हो गयी. इस मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है. जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 700 के करीब है.

राजस्थान में कोरोना के 45 केस

संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 45 पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरीज दिल और किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित था. उसे भीलवाड़ा के उसी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां के एक चिकित्सक और नर्सिंग कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मरीज की मौत गुरुवार रात को हुई थी. चिकित्सकों का मानना है कि मरीज की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई है. हालांकि शख्स के कोरोना वायरस से भी संक्रमित होने की पुष्टी की गयी है.

राज्य में पहले भी हो चुकी है एक की मौत

इस 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से पीड़ित दो लोगों की मौत हो चुकी है. गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और की मौत हो चुकी है.

पहले जिस शख्स की मौत हुई थी वह इटली का रहने वाला था जिसे सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं कुछ दिन पहले उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी. लेकिन फिर किडनी और लंग इन्फेक्शन ज्यादा ही बढ़ गया और उसकी मौत हो गयी थी. राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 45 पहुंच गयी है. ज्ञात हो कि राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है.

सिवान न्यूज़ ऑनलाइन की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. सिवान न्यूज़ ऑनलाइन की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026