छपरा

मस्जिदों में जाने की बजाय घर में अदा करें नमाज: मौलवी

छपरा :- मुस्लिम भाई मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा करने जाने की बजाय घरों में नमाज अदा करें. रोजाना की नमाज में भी यही कोशिश करें. उक्त अपील सारण के काजी मुफ़्ती मोहम्मद वलीउल्लाह कादरी ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर की. उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक भीड़ भाड़ वाली जगह से खुद को दूर रखें प्रशासन का साथ दें. उन्होंने एदारा शरिया पटना के द्वारा जारी पत्र के अलोक में कहा कि मस्जिद में अजान दी जाए मगर केवल इमाम व मोअज्जिन एक से दो आदमी मिल कर नमाज़ अदा कर लें. मस्जिद में भीड़ जमा न होने दें. जुमा के तकरीर न करें और कम से कम वक़्त में नमाज़ को पूरी कर लें. उन्होंने मस्जिद के व्यवस्थापकों से मस्ज्दि की सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की. मुफ़्ती कादरी ने आम मुसलमानों से कोरोना वायरस की रोक थाम में हकूमत की भरपूर मदद करने और लॉक डाउन को सफल बनाने की अपील की ताकि मुल्क के साथ खुद की हिफाज़त हो सके.

सिवान न्यूज़ ऑनलाइन की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. सिवान न्यूज़ ऑनलाइन की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026