परवेज अख्तर/सिवान :- जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन कल से जिले के 21 केंद्रों में कोरोना की जांच कराएगा। ये जांच प्रतिदिन सुबह के 10 बजे से दो बजे तक होगी। इन केंद्रों पर जांच निशुल्क होगी। यहां उन्हीं संदिग्धों की जांच होगी जिनमें कोविड के लक्षण पाए जाएंगे या चिकित्सक द्वारा जांच की सलाह दी गई होगी। जांच केंद्र में कंटेनमेंट जोन क्षेत्र के अंदर आने वाले लोगों की जांच प्राथमिकता के साथ की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की है और हेल्पलाइन नंबर को जारी किया है।
जिस पर कॉल कर लोग जानकारी ले सकते हैं इन केंद्रों पर होगी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुरहाट, दारौंदा, गोरेयाकोठी, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, लकड़ी नबीगंज, पचरुखी,रेफरल अस्पताल मैरवा, रघुनाथपुर, सिसवन,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन, दरौली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीरादेई के नरेंद्रपुर अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज, वहीं शहर में अल्पसंख्यक छात्रावास आंदर ढाला सिवान, कृषि विभाग कैंपस मापतौल भवन, प्रेस क्लब कंधवारा में जांच की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…