Maharajganj News

वर्तमान सरकार में अपराधियों का मनोबल ऊंचा : पप्पू यादव

परवेज अख्तर/सिवान :- रविवार की देर शाम जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दारौंदा के बाल बंगरा गांव में गणेश यादव तथा तथा महाराजगंज के टेघड़ा गांव में पूर्व बीडीसी सदस्य आफताब आलम खां के घर पहुंच स्वजनों को ढांढ़स बंधाया तथा न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बालबंगरा पहुंचे और गणेश यादव से मिल उनके पुत्र मुकेश यादव की हत्या पर स्वजनों को सांत्वना दी तथा प्रशासन से मिल हत्यारे को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

वर्तमान सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, अपराधियों का मनोबल ऊंचा हो गया है। वे अपराधियों की सजा दिलाने किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। वहीं बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में महाराजगंज के टेघड़ा पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य आफताब आलम के पुत्र अकरम खां की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए स्वजनों को सांत्वना दी और कहा कि इसके लिए वे वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। अस्पतालों की स्थिति बद से बदतर है। कोरोना जांच पर खिलवाड़ किया जा रहा है।

जो पॉजिटिव नहीं है उसे भी पॉजिटिव बताया जा रहा है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह जाने को मजबूर हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, संजय रानी, राकेश कुमार, मुखिया डॉ. राजाराम राय, पैक्स अध्यक्ष जगलाल राय, प्रमोद कुमार कुशवाहा, अरविद यादव, राहुल, सुभाष गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024