पटना: अवैध बालू खनन मामले में निलंबित एसडीपीओ संजय कुमार के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने आज मंगलवार को छापेमारी की. रेड में काफी संपत्ति का पता चला है. जांच एजेंसी की रेड में पत्नी के बैंक खातों में काफी रुपए नगद के रूप में जमा किए गए हैं।
आर्थिक अपराध इकाई ने जानकारी दी है कि डीएसपी की गृहणी हैं तथा अपने पति पर आश्रित हैं. निलंबित डीएसपी संजय कुमार द्वारा पत्नी के नाम से पैतृक ग्राम बसंतपुर जिला बक्सर के बाजार में 2018 में 1200000 रुपए में 7 डिसमिल व्यवसायिक भूमि क्रय किया । इसके बाद उस जमीन पर कमर्शियल कंप्लेक्स बनाया गया है. इसके अलावे पत्नी के नाम से कोरान सराय बक्सर में 8 डिसमिल कृषि भूमि ₹35000 में क्रय किया गया.
निलंबित डीएसपी संजय कुमार ने अपनी पत्नी के नाम से पटना के आशियाना नगर सूर्य विहार कॉलोनी-1 में साढे 6 डिसमिल में बने आवासीय मकान करीब 2800000 रुपए में क्रय किया. इस मकान के ऊपर भव्य 2 फ्लोर बनवाया गया है. जिसमें करीब 5500000 रुपये व्यय किए गए हैं. भवन मूल्यांकन के बाद व्यय की गई राशि में वृद्धि की संभावना है. डीएसपी की कुल चल एवं अचल संपत्ति करीब एक करोड़ 41 लाख 55 हजार 978 रुपए पाई गई एवं इन्होंने करीब 9128000 रुपये व्यय किया. इस प्रकार से इन्होंने आय से ज्ञात स्रोतों से लगभग 7885000 रुपए मूल्य की अधिक संपत्ति अर्जित की, जो आय के स्रोत से 51 परसेंट अधिक है. तलाशी में कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…