Categories: पटना

बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 4 एजेंडों पर लगी मुहर….

पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मंगलवार की देर शाम पटना स्थित मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी है। सरकार ने बिहार मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक कार्यों के लिए पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। इसके लिए कुल 32 पदों के सृजन की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है।

इसके अलावा सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को सामान्य चावल की जगह पोषण युक्त चावल देने का फैसला किया है। इसके लिए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम पटना को टेंडर के जरिए खरीद करने और फिर उसके वितरण के संबंध में मंजूरी दी गई है।

सरकार ने पटना में निर्माणाधीन योग्य केंद्र में मुंगेर योग स्कूल की तरफ से तय किए गए पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए भी मंजूरी दे दी है। अब पटना के शास्त्रीनगर स्थित योग केंद्र में बिहार स्कूल ऑफ योग गंगा दर्शन फोर्ट मुंगेर और इसके प्राधिकृत प्रतिनिधि के तरफ से ही नि:शुल्क योग्य केंद्र और योग्य पाठ्यक्रम का संचालन हो पाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026