परवेज अख्तर/सिवान : आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक और दीवान साहेब ने फीता काटकर किया। शिविर में एक दर्जन से अधिक विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिए। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार मरीजों को निश्शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का आयोजन गेल इंडिया लिमिटेड एवं सवेरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, लकवा विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार यादव, चर्म रोग विशेषज्ञ रबीयुद्दीन, जनरल फिजिसियन डॉ. मुरली मनोहर,समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे। इस शिविर में सिवान ब्लड डोनर कल्ब के सदस्यों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर निलेश वर्मा निल, संदीप तुल्सयान, पुनीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार पर्वत, सतीश शर्मा, कुमार प्रशांत, मनोज कुमार झा, मुकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार भी थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…