दरौली

सामुदायिक व आंबेडकर भवन का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान : दरौली विधायक सत्यदेव राम ने रविवार को अलग-अलग गांव में अपने मद से तीन भवनों का शिलान्यास किया। विधायक ने आंदर प्रखंड के अर्कपुर पंचायत के सदलपुर गांव में विद्यालय भवन,चकदहवा गांव में सामुदायिक विकास भवन एवं घटैला गांव में आंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि विद्यालय भवन में दो कमरे, एक बरामदा एवं शौचालय निर्माण के लिए 14 लाख ४४ हजार की राशि आई हुई है। चकदहवा गांव में सामुदायिक विकास भवन निर्माण के लिए 13 लाख 23 हजार रुपये की राशि आई हुई है, वहीं घटैला गांव में महादलित बस्ती में अांबेडकर भवन निर्माण के लिए 14 लाख 12 हजार रुपये की राशि आई हुई है। बता दें कि आजादी के बाद से अभी तक नया प्राथमिक विद्यालय सदलपुर को अपना भवन नसीब नहीं था। विद्यालय को नया भवन मिला है, यह खबर सुनकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस मौके पर सीईओ रामेश्वर राम, असांव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम, प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर, मंजिता कौर, शिवनाथ राम,प्रमुख मीना देवी, सकचंद राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026