Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

न्यायालय के आदेश प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर गांव के तलाब के किनारे सरकारी जमीन से न्यायालय के आदेश पर बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। सरकारी जमीन पर बने 32 घर न्यायालय के आदेश पर हटाने है। सभी अवैध ढंग से मकान बनाने वाले सूचना मिलने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए, जिसके वजह से प्रशासन न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाई गई। आज ही सभी मकान तोड़ कर सरकारी जमीन से पूर्णतः अतिक्रमण हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसका दावा प्रशासन द्वारा की जा रही है। संवाद संप्रेषण तक अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था । अतिक्रमण हटाने के दौरान इसके पीडित खुले आसमान के नीचे सामान को रखकर सुरक्षित करने में लगे तो कई पीड़ित परिवार के आंखों से घर टूटते देख आंखों मे आंसू गिर रहे थे । वे सभी बारिश एवं धूप से बचाने में लगे थे। इसके पहले 2016 में भी इसी तालाब के किनारे के सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था। जिसे न्यायालय के आदेश पर हटाया जा रहा है। इंस्पेक्टर महाराजगंज अकील अहमद एवं बीडीओ सह सीओ दारौंदा रीता कुमारी के नेतृत्व में गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, एसआई भगवान तिवारी, रामसागर सिंह, एएसआई शैलेश कुमार सिंह, अली अरशद खां, दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, सीओ गोरियाकोठी विकास कुमार सिंह, जिला से काफी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026