परवेज अख्तर/सिवान :- जिल के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जनगणना भवन में बुधवार प्रखंड प्रमुख का चुनाव का आयोजन किया गया। सिवान सदर एसडीओ अमन समीर, वरीय उप समाहर्त्ता राधाकांत एवं सहायक अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार की देख रेख में प्रखंड प्रमुख की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रखंड प्रमुख के दावेदार करसर पंचायत के बीडीसी सदस्य विनोद कुमार सिंह को 22 बीडीसी सदस्यों में 19 सदस्यों ने अपना मत देकर चुना। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी द्वारा विनोद कुमार सिंह को प्रखंड प्रमुख के पद पर निर्वाचित होने की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमुख के पद पर विनोद कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने की खबर सुन समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा जश्न मनाया।
रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख के चुनाव बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित जनगणना भवन में भारी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। इसमें 22 बीडीसी सदस्यों में से 19 सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया। तीन सदस्य चुनाव में हिस्सा नहीं लिए। इस प्रकार विनोद कुमार सिंह को निर्विरोध प्रखंड प्रमुख पद पर चुने गए। प्रखंड प्रमुख के चुनाव में हिस्सा लेने वाले बीडीसी सदस्यों में गीता देवी, निर्मला देवी, रीना देवी, उप प्रमुख रोहित कुमार यादव, शैल देवी, धर्मेंद्र साह, विनोद कुमार सिंह, उषा देवी, राजेंद्र साह, रंभा देवी, कृष्ण कुमार, मनन कुमार, मीना देवी, संजय कुमार पाल, लीलावती देवी, अमलावती देवी, निर्मला देवी, नागेंद्र मिश्रा शामिल हैं जिन्होंने बीडीसी सदस्य विनोद कुमार सिंह के पक्ष में मत किया। इस चुनाव में पूर्व प्रखंड प्रमुख देवंती देवी, विजय प्रताप सिंह एवं सुनीता देवी हिस्सा नहीं ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…