Siwan News

कोर्ट के आदेश पर महराजगंज थाना प्रभारी के विरुद्ध मामला दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:- एसीजेएम 5 शह अवर न्यायाधीश तृतीय अंकुर गुप्ता की अदालत ने पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन नहीं करने एवं जान-बूझकर कर्तव्यहीनता के आरोप में दोषी पाकर मामले के संबंधित थाना प्रभारी महाराजगंज पर कोर्ट में मामला दर्ज कराने का आदेश पारित किया है। सूत्रों की माने तो अदालत द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में कार्यालय लिपिक ने महाराजगंज के थाना प्रभारी अरुण कुमार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत में परिवाद दर्ज करा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराजगंज थाना के बिशुनपुरा गांव निवासी जाकिर हुसैन की पत्नी इशरत जहां ने अपने ही गांव निवासी अजहर हुसैन एवं अन्य के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 10 दिसंबर 2015 को परिवाद दर्ज कराते हुए घर का ईंट तोड़कर प्रवेश करने और शील हरण करने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया था। मामले में सुनवाई के पश्चात उपरोक्त चारों अभियुक्तों के विरुद्ध अदालत ने संज्ञान लिया, जिसमें अजहर अंसारी को छोड़कर अन्य सभी अभियुक्त ने जमानत पा लिए हैं। अजहर अंसारी मामले में फरार बताया जाता है। अदालत ने अजहर अंसारी के विरुद्ध 7 मई 2017 को गैर जमानती वारंट निर्गत करते हुए महाराजगंज थाना प्रभारी को अभियुक्त अजहर अंसारी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर अदालत ने 19 जनवरी 2018 को महाराजगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार पर कारण बताओ नोटिस भी निर्गत किया। बावजूद इसके न तो अभियुक्त को गिरफ्तार करने और नहीं कारण बताओ नोटिस का जवाब देने पर अदालत ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने और अवमानना के मामले को लेकर संबंधित थाना प्रभारी अरुण कुमार पर क्रिमिनल प्रोसीडिंग के तहत सीजीएम अदालत में मामला दर्ज कराने का आदेश पारित कर दिया। अदालत ने दर्ज किए गए मामले की प्रति पुलिस कप्तान को भी प्रेषित करने का आदेश पारित किया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024