Siwan News

जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को सात-सात साल की सजा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय अवधेश कुमार दुबे की अदालत ने जानलेवा हमले से जुड़े मामले में आरोपित तीन अभियुक्तों को सात-सात साल सश्रम कारावास एवं एक अन्य महिला अभियुक्त को पांच साल सश्रम की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अच्छे लाल यादव से मिली जानकारी के मुताबिक मुताबिक अदालत ने आरोपी अभियुक्त धुरंधर प्रसाद, कुंदन प्रसाद एवं कृष्णा प्रसाद को भादवि की धारा 307 के अंतर्गत सात साल सश्रम कारावास एवं 10 हजार का आर्थिक दंड दिया है। अदालत ने एक अन्य नामजद महिला आरोपी मीना देवी को कांड का दोषी पाकर पांच साल सश्रम कारावास एवं 10 हजार का आर्थिक दंड दिया है। अर्थदंड नहीं देने पर उपरोक्त चारों अभियुक्तों को छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अदालत ने उक्त मामले से अन्य धाराओं 148, 323 एवं 324 में 2 से लेकर एक वर्ष की सजा उपरोक्त चारों अभियुक्तों को दी है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना अंतर्गत माघर ग्राम निवासी धुरंधर प्रसाद एवं सुनीता देवी के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। 22 अक्टूबर 2012 को प्रातः जमीन एवं रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा प्रारंभ हुआ जो गांव के पड़ोसियों द्वारा हटाने पर झगड़ा शांत हो गया। संध्या पांच बजे जब सुनीता देवी एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य घर के बरामदे में बैठे हुए थे उसी समय धुरंधर प्रसाद एवं अन्य ने सुनीता देवी एवं अन्य पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सुनीता देवी, उसके पति एवं अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुनीता देवी के बयान पर भगवानपुर थाने में सुरेंद्र प्रसाद एवं उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने मामले में बहस किया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026