बड़ी खबर

बहन से प्‍यार का विरोध करने पर चचेरे भाई ने भाई की कर डाली थी हत्‍या

परवेज़ अख्तर/​सिवान:- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर विशुनपुर गांव के आइटीआई छात्र विकास कुमार शर्मा हत्याकांड का एसपी नवीन चंद्र झा ने गुरुवार को उद्भेदन कर दिया। मामले में एसपी ने बताया कि विकास की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और चाकू भी बरामद कर दिया गया। एसपी ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र विशुनपुर गांव से ही विकास के चचेर भाई दीपू कुमार और हथुआ थाना क्षेत्र हथुआ दक्षिण टोला वर्तमान पता मुफ्फसिल थाना के सरसर निवासी रवि कुमार को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक विकास कुमार शर्मा के चचेर भाई दीपू कुमार ने अपने दोस्त रवि कुमार के साथ मिलाकर विकास की हत्या कि थी। मुफ्फसिल थानध्यक्ष अभिजीत कुमार को उसी दिन शक था इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि दीपू मृतक की बहन से एक तरफ प्यार करता था इसकी भनक विकास को थी। इसका विरोध विकास ने किया था। इसके बाद दीपू और रवि ने उसे लिट्टी- चोख के खाने के बहने उसे चंवर में बुलाया और उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026