Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मवि में शिक्षा में शून्य निवेश पर नवाचार आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण संकुल समन्वयक शंभू प्रसाद के देखरेख में गुरुवार को प्रशिक्षण संपन्न हुआ हुआ। बिना निवेश के जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने का बीड़ा औरोबिन्दों सोसायटी ने उठाया है। कम संसाधनों के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना इस प्रशिक्षण की प्राथमिकता है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिले के सरकारी प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों के सभी शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शून्य निवेश नवाचार (जीरो इनवेस्टमेंट इनोवेशन फोर एजुकेशन इनिटीटिव्स) दिया जाना सुनिश्चित है। प्रशिक्षक नवनीत श्रीवास्तव के द्वारा कला शिल्प से सर्वांगीण विकास, खेल-खेल में शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, अभिनव शिक्षण तकनीक, बाल संसद, चाइल्ड प्रोफाइल, चित्रकथा आदि के माध्यम से अभिनव गतिविधि आधारित 11 मुद्दों पर नवाचार हेतु प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब है कि संकुलाधीन सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिनव गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपने अनुभवों का साझा किया। मास्टर ट्रेनर नवनीत श्रीवास्तव है ने प्रशिक्षण की महत्ता पर बिंदुवार प्रकाश डाला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026