परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचने, ज्यादा से ज्यादा समय घर पर रहने की सुझाव दिए जा रहे हैं। वहीं 45 आयु से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका भी लगाया जा रहा है। वैक्सीन लेने के लिए लोग सरकारी स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
रेफरल अस्पताल मैरवा में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है, लेकिन आवश्यकता के अनुरूप इसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गुरुवार को मात्र एक सौ लोगों को ही कोविड-19 का वैक्सीन लगाया जा सका। वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण दो दर्जन लोग बिना वैक्सीन लिए ही लौट गए। एक दिन पहले 317 लोगों को वैक्सीन दिया गया था। पंचायतों में भी वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण गुरुवार को केवल रेफरल अस्पताल में ही वैक्सीन लगाने का काम चला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…