सिवान भाकपा माले ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई, रघुनाथपुर, बड़हरिया समेत अन्य प्रखंडों में गुरुवार को भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर पार्टी के कार्यकाल एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भाकपा माले को गरीबों, शोषितों का पार्टी बताया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान गोविड के गाइड लाइन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कार्यकर्ता मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार जीरादेई प्रखंड के विजयीपुर गांव में माले के पंचायत सचिव दशरथ खरवार के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी के ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा कि माले गरीबों, शोषितों व पीड़ितों की पार्टी है जो समतामूलक समाज के निर्माण में विश्वास रखती है।

मौके पर माले के सदस्य बलिराज मांझी, हजरत अंसारी, राजेश पांडेय, राजेश राम, राम विलास यादव, सलमदिशा मियां, सीता राम आदि उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया प्रखंड के भलुआ आंबेडकर कॉलेज परिसर में भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया। रामावतार यादव ने ध्वजारोहण के बाद संकल्प के साथ पार्टी की मजबूती पर बल दिया। मौके पर अशोक कुशवाहा, निसार खान, मोहम्मदी नवसारी, छोटा साह, हरकेश राम, रामएकबाल प्रसाद, दिलीप चौहान, धीरज पासवान, चंद्रिका यादव मौजूद थे। वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कला, परशुरामपुर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सत्येंद्र राम,जिला सचिव हंसनाथ राम, नथूनी पटेल, मनोज बैठा, राधेश्याम चौहान, ददन पासवान, अजय कुमार साह, श्रीराम भगत, पशुपति राम, रामसूरत शर्मा, कृष्णा प्रसाद, सुकेश राम, योगेंद्र राम, अकबर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा आंदर, मैरवा, नौतन, दरौली, गुठनी आदि जगहों पर भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024