परवेज अख्तर/सिवान: शहर के खुरमाबाद स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के दौरान किसान बिल को नहीं लागू होने देने पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई। वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भाकपा माले के प्रखंड सचिव सत्येंद्र राम की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पारित नई कृषि कानून की निंदा की गई तथा सरकार से यह कानून वापस लेने की मांग की गई। भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य नैमुद्दीन अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण आज देश के किसानों को मजबूर हो कर आंदोलन के लिए सड़क उतरना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस किसान आंदोलन को कुचलने में विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसे ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार के लिए गांव-गांव प्रचार प्रसार कर इस कानून के खिलाफ किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान नेता जयनाथ यादव ने कहा कि कृषि कानून के जरिए केंद्र सरकार उद्योगपति को फायदा पहुंचाना चाह रही है। सभा को संबोधित करने वालों में विजय कुमार, विकास कुमार यादव, अनीश कुमार वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…