Categories: दरौली

दरौली में सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता की मौत

श्याम कश्यप/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मौजा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले दरौली-गुठनी मुख्य पथ को जाम कर दिया। मृतका की पहचान थानाक्षेत्र के अगसरा निवासी बच्चा तिवारी की पत्नी शकुंतला कुंवर के रुप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि शकुंतला कुंवर दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार की सुबह करीब साढे़े नौ बजे पैदल ही ड्यूटी जा रही थी। ज्याेंही वह मौजा गांव के समीप पहुंची थी कि रघुनाथपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।

घटना की जानकारी मिलते ही दरौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझा-बुझाकर जाम खाली कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सड़क जाम साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक रहा। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घटना की जानकारी होने पर बीडीओ लालबाबू पासवान तथा सीओ आनंद कुमार गुप्ता ने आपदा राहत के तहत 4 लाख रुपये दिलाने तथा पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की राशि देने का आश्वासन दिय। मृतका को एक पुत्र आलोक कुमार तिवारी तथा दो पुत्री है, जिसमें एक पुत्री नीरू कुमारी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद मृतका के पुत्र आलोक कुमार एवं पुत्री सपना कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026