परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड मुख्यालय स्थित तगाड़ खेल मैदान निर्माण की मांग को ले भाकपा माले ने जनसभा का आयोजन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग है कि तगाड़ की जमीन पर छात्रावास की बजाय खेल मैदान का निर्माण किया जाए।
सरकार व प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यहां खेल मैदान ही बनना चाहिए। विधायक ने कहा कि तगाड़ की इस जमीन पर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में युवक आते हैं और सेना में बहाली के लिए दौड़ व अभ्यास करते हैं। प्रत्येक वर्ष इन युवाओं में से सैकड़ों का चयन पुलिस, सैन्य बल आदि में होता भी है, लेकिन इसमें बाधा उत्पन्न कर रही है। जनसभा को भाकपा माले नेता जयशंकर पंडित, विकास यादव, कुंती यादव, गुड्डू मिश्रा, कमलदेव यादव समेत दर्जनों लोगों संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…