तरवारा बाजार में अतिक्रमण से होती है परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार अतिक्रमण का शिकार हो गया है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ज्ञात हो कि तरवारा बाजार स्थित इंदिरा चौक से पांच मुख्य सड़क जो पचरुखी, बड़हरिया, महाराजगंज, बसंतपुर तथा सिवान जिला मुख्यालय तक जाती है, सभी सड़क के किनारे फुटपाथ को दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से ठेला, खोमचा, फल, सब्जी की दुकान लगाकर कब्जा कर लिया गया है।

यही नहीं एनएच 227 ए पर अतिक्रमण होने से सड़क संकीर्ण गई है जिससे बड़े वाहनों के आने पर पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और हमेशा घटना घटने की संभावनाएं बनी रहती है, जिसको लेकर तरवारा बाजारवासियों में काफी रोष व्याप्त है।

बाजार वासियों का कहना है कि बाजार में सभी सड़कों किनारे अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से शेड, लकड़ी का बोटा, गिट्टी-बालू, पान की गुमटी रख कर दोहरी कमाई की जा रही है। जब भी किसी बड़े पदाधिकारी, मंत्री तथा राजनेता के आने की सूचना मिलती है तो स्थानीय प्रशासन चौक से अतिक्रमण हटा देती है। लोगों का कहना है कि अगर सड़क से अतिक्रमण हटवा दी जाए तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। इस संंबंध में अंचलाधिकारी पचरुखी धर्मनाथ बैठा ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया में काफी जटिलता होने के कारण अभी तक अतिक्रमण नहीं हट पाया है। अगर पीडब्ल्यूडी सड़क के जिला अभियंता सड़क की पैमाइश करा कर मेरे यहां रिपोर्ट करेंगे तो पुलिस बल के साथ तरवारा को अतिक्रमण मुक्तकरवा दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026