Siwan News

प्रशासन व अपराध के खिलाफ भाकपा माले किया प्रतिवाद सभा

परवेज अख्तर/सीवान:- पुलिस प्रशासन तथा अपराधियों के खिलाफ भाकपा माले ने गुठनी के धनौती बाजार में प्रतिवाद सभा का आयोजन किया. सभा की अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख रविन्द्र पासवान ने किया. गुठनी के टड़वा खुर्द निवासी चौकीदार विशुन हत्याकांड में साहनी परिजनों को गलत फंसाये जाने व झझौर गांव निवासी नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने के आरोपी गांव निवासी राजू सिंह को गिरफ्तार नहीं करने के खिलाफ आहूत इस प्रतिवाद सभा को पार्टी के जिला सचिव नईमुद्दीन अंसारी व जिला पार्षद सोहिला गुप्ता ने संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए सोहिला गुप्ता ने कहा कि 10 साल के बच्चे के साथ दुराचार होता है और पुलिस दुराचारी को गिरफ्तार नहीं करती है. नीतीश सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. जिला सचिव नईमुद्दीन अंसारी ने अपने संबोधन कहा सूबे की अपराध की सरकार हो गयी है इस सरकार में गरीब तंग किये जा रहे है. गुठनी के सोन्हुला में चौकीदार नशे की हालत में नदी में डूबकर मर जाता है और उसके दबंग परिजन गांव के गरीबों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाते है बात यही ख़त्म नहीं होती. ये दबंग लोग गरीब लोगों को पकड़ कर मारपीट करने के बाद थाने को सुपुर्द कर देते है और पुलिस जेल भेजती है. यह है सुशासन की सरकार. सभा को संबोधित करने वालो में शिवनाथ राम, शर्मा यादव, नमिलाल पासवान, गजराज राम, शेषनाथ राम, चंद्रप्रकाश साह, सलहंती देवी, बबन राजभर सहित कई लोग शामिल है. वक्ताओं ने दुराचारियों को गिरफ्तार नहीं करने के खिलाफ आक्रामक आंदोलन करने की चेतावनी दी. पार्टी द्वारा सभा कार्यक्रम के पहले एक हैंडबिल बंटवाया गया था. जिसमें साफ-साफ लिखा गया था कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, दुराचारी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, गरीबों को गलत मुकदमे में फंसाया जा रहा है. जिसके खिलाफ भाकपा माले प्रतिवाद करेगा. इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026