Siwan News

सड़क दुर्घटना में मृत शिक्षक का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सीवान :- सड़क दुर्घटना में मृत शिक्षक का शव गुरुवार की शाम उनके पैतृक गांव भीखपुर भगवानपुर आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. पत्नी व बच्चों समेत अन्य के चीख-चित्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया था. उनका शव देख लोगों के आंसू छलक जा रहे थे. आपको बता दें कि गुरुवार को छपरा जिले के खैरा थाना के छपरा- मसरख मुख्य पथ पर माया टोला गांव के पास सड़क दुर्घटना में एमएच नगर थाना के भीखपुर भगवानपुर के निवासी शिक्षक शत्रुघ्न सिंह की मौत हो गयी थी. जो दिघवारा थाना के आमी मीडिल स्कूल में शिक्षक थे. वह अमनौर विभागीय से काम कर छपरा लौट रहे थे. तभी माया टोला गांव के पास सड़क के किनारे अपनी स्कूटी खड़ी करके मोबाइल से बात कर रहे थे. तभी एक टेंपो उनके शरीर के पास पलट गई.जिससे दबकर उनकी मौत घटना स्थल हो गई. स्थानीय थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जदयू अजय कुमार सिंह भीखपुर भगवानपुर पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. मृतक पांच भाई व एक बहन में सबसे छोटा थे. उनका 13 साल का एक बेटा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026