जिला स्थापना दिवस पर क्रिकेट मैच का आयोजन

बबलू क्रिकेट एकेडमी ने अनुभव एकेडमी को आठ विकेट से किया पराजित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेंद्र स्टेडियम में शनिवार को जिला स्थापना दिवस पर क्रिकेट लीग मैच का आयाेजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ रामबाबू बैठा न फीता काटकर किया। क्रिकेट का पहला लीग मैच अनुभव क्रिकेट एकेडमी मैरवा बनाम बबलू क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टास जीतकर अनुभव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो निर्धारित 30 ओवर में 123 रन बनाई। इस टीम के सुनील जायसवाल ने 33 रन तथा अनुराग ने 26 रन बनाए। बबलू क्रिकेट एकेडमी टीम ने अतुल दुबे ने चार विकेट लिए।

वहीं जवाब में खेलने उतरी बबलू क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच आठ विकेट जीत लिया। इस टीम के बबलू सिंह ने सर्वाधिक 62 रन का योगदान दिया। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मो. फरीद, जिला क्रिकेट के संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सोहैल अहमद, सचिव नंदन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष फैयाज खान, पूर्व सचिव शमशीर अहमद, नदीम असरार, जावेद खान, दानिश खान, मनीष गिरि, सोनू गुप्ता समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026