जीरादेई में सादगी के साथ मनी देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 138वीं जयंती शनिवार को उनके पैतृक आवास जीरादेई में मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। माल्यार्पण के बाद सांसद कविता सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू महामानव थे। उन्होंने बताया कि गांधीजी के चंपारण सत्याग्रह का सबसे बड़ा श्रेय राजेंद्र बाबू को जाता है, क्योंकि उन्होंने ही गांधी जी को चंपारण आने के लिए किए थे। राजेंद्र बाबू ऐसे व्यक्तित्व थे कि इनके गांव व नाम पर जो कुछ किया जाए कम ही है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि राजेंद्र बाबू से मेरा आत्मीय लगाव है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष इस पवित्र स्थल आता रहता हूं। उन्होंने कहा कि जीरादेई में पर्यटन को बढ़ावा के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि राजेंद्र बाबू मेधावी थे, इसलिए सिवान में शिक्षा संबंधी जो भी योजनाएं आएगी उसे जीरादेई में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। पुरातत्व विभाग भारत सरकार एवं तक्षशिला व परिवर्तन संस्था नरेंद्रपुर द्वारा राजेंद्र बाबू के जीवन से संबंधित चित्रकला प्रदर्शनी को काफी सराहा गया।

देशरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में सांसद के अलावा बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधायक अमरजीत कुशवाहा, डीएम अमित कुमार पांडेय, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, जिला जज प्रदीप कुमार मलिक एसडीएम राम बाबू बैठा, बीडीओ जितेंद्र कुमार राम, सीओ शुभेंद्र झा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, विधान पार्षद विनोद जायसवाल, जदयू नेता अजय कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, डिवाइन पब्लिक स्कूल पथारदेई जामापुर के निदेशक सुभाष चंदप्रसाद, अभिमन्यु सिंह, लालबाबू प्रसाद, मोहन प्रसाद राजभर,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, लोजपा नेता विनोद तिवारी ललितेश्वर कुमार, प्रखंड उपप्रमुख अनिल सिंह आदि शामिल थे। इस मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डा. रेखा सिन्हा, सुधांशु त्रिपाठी, विवेक चौबे, प्रकाश सिंह आदि ने सैकड़ो मरीजों की स्वास्थ्य जांचकर दवाएं दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026