Siwan News

सिवान में आपराधिक घटनाओं में इजाफा के बीच कई कुख्यात चढ़े पुलिस के हत्थे

प्रवेज़ अख्तर/ सिवान-जिले में घटित हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच सीवान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर महाराजगंज एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर 5 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली वहीं दूसरी ओर सिवान के नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर चार कुख्यातों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

हथियार, चाकू , मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को मिली कामयाबी के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दरौंदा थाना क्षेत्र में सीएसपी लूटने के कांड संख्या 16 /18 का का मुख्य अभियुक्त नन्हे सिंह अपने घर करसौत आया हुआ है।

जिसके बाद महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में महाराजगंज प्रभाग के इंस्पेक्टर अभिनंदन मंडल महाराजगंज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल बरौंधा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार तथा ए एस आई राम सागर सिंह ने छापेमारी कर नन्हे सिंह को धर दबोचा साथ ही उसकी निशानदेही पर करसौत निवासी आनंद महतो,जी बी नगर थाना के उसरी निवासी बबलू अंसारी,सराय ओ पी थाना के उखाई निवासी नीतीश कुमार तथा जी बी नगर थाना के दिनपटी निवासी प्रदीप कुमार को लूट के 3300 रुपये, 20 मोबाइल, 1 चाकू ओर 3 बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी कामयाबी सराय ओ पी थाना क्षेत्र में मिली जब टाउन इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सराय ओपी थाना अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा महादेवा ओपी थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने सराय ओपी थाना क्षेत्र के एसकेजी चीनी मिल के दक्षिण अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को धर दबोचा। पकड़े गए अपराधियों में मिसकर टोली निवासी नजीर मियां का पुत्र आफताब मियां लालबाबू मैया का पुत्र सलमान उर्फ लंगड़ा असगर अली का पुत्र सोनू मिया उर्फ लुलहा तथा सलामुद्दीन शेख का पुत्र इमाम हसन को एक देसी कट्टा चार जिंदा गोली एक मोबाइल और दो चाकू के साथ गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार सभी नौ अभियुक्त लूट छिनैती रंगदारी तथा आर्म्स एक्ट के विभिन्न मामलों में वांछित हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026