Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, सुबह-सवेरे स्टूडेंट को मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान:सीवान में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है, अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए आए दिन बड़ी-बड़ी वारदात को आसानी से अंजाम देकर निकल जा रहे है.

ताजा मामला सीवान के नगर थाना इलाके के स्टेशन रोड की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने स्टूडेंट को गोली मार दी और उसके बैग में रखे लैपटॉप और कैश लेकर फरार हो गए. गोली लगने से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

बताया जा रहा है छायल छात्र रंजीत पटना में ब्लॉक अकाउंटेंट की परीक्षा देकर सुबह करीब 5 बजे बस से सीवान लौटा था, तभी लूटपाट के दौरान अपराधियों ने रंजीत को गोली मार दी. घायल छात्र शहर के रामनगर में बच्चों को पढ़ा कर अपना खर्च निकालता था,जो कि गोपालगंज जिले के कोइलादाव गांव का रहने वाला है. पुलिस मौके पर पहुंच छात्र से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026