पटना

सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी, अब नल-जल और गली-नाली की मॉनिटरिंग होगी

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान में जिन सात निश्चय की योजनाओं को लेकर विपक्ष के साथ-साथ अपनों ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा उसकी गड़बड़ी दूर करने का संकेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही दे दिया था. अब नीतीश कुमार ने सात निश्चय की योजनाओं की समीक्षा की है. मुख्यमंत्री ने नल जल योजना और गली नाली योजना की मॉनिटरिंग के लिए सिस्टम बनाए जाने के साथ साथ तत्कालीन योजनाओं की मेंटेनेंस पॉलिसी पर भी काम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर घर नल का जल योजना के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी बनाने के साथ-साथ इसकी लगातार मॉनिटरिंग का निर्देश समीक्षा बैठक के दौरान दिया है. नीतीश कुमार ने पेयजल आपूर्ति की समस्या के निर्धारण पर फोकस करने के लिए विभागों को दिशा निर्देश दिया है. इसके लिए उन्होंने 3 विभागों पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और पीएचडी के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की है.

लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थी कि सात निश्चय की योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी चल रही है. नल जल योजना में घटिया सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही साथ गली और नाली योजना में भी कई तरह की गड़बड़ियां है. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि मॉनिटरिंग के दौरान अगर गड़बड़ी पाई जाए तो तत्काल दोषियों पर एक्शन हो इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहरी इलाकों के साथ-साथ गांव में अब तक के योजना के लक्ष्य को लेकर भी जानकारी ली है. नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शहरी इलाकों में 80 फ़ीसदी काम पूरा किया जा चुका है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024