सिवान के बड़हरिया में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने युवक को मारी गोली

  • सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ जितेंद्र पांडे
  • अपराधियों ने युवक को सीने में मारी है गोली
  • घटना: ज्ञानी मोड़ के समीप का

परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ :
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र ज्ञानी मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी है। सीने में गोली लगने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।अपराधियों के गोली के शिकार युवक बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी परमा शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार शर्मा बताया जा रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उसके एक साथी ने ही उसे घर से बुलाकर ज्ञानी मोड़ के तरफ ले गया। उधर से लौटने के दौरान ज्ञानी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ, ओवरटेक कर सशस्त्र अपराधियों ने उसके सीने में गोली दाग दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

उधर श्री प्रभाकर ने घायल युवक तथा उसके साथ गए साथी के मौखिक बयान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देते समय उससे लूट की भी चर्चा हो रही है। इस पहलू पर भी पुलिस गहराई पूर्वक जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गोली के शिकार युवक किस बैंक से पैसे की निकासी करके घर लौट रहा था। उस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाली जा रही है। उधर सूचना पाकर सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे दल बल के साथ सिवान सदर अस्पताल पहुंचे। तथा घायल युवक से बारीकी पूर्वक घटना की जानकारी ली। वही समाजसेवी श्रीनिवास यादव की देखरेख में घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026