दरौंदा में सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3.94 लाख की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव में सोमवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे के आसपास बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से तीन लाख 94 हजार रुपए लूट लिए. घटना थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर शनिचरा स्थान से महज दो सौ मीटर अंदर गांव के समीप की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी सरोज कुमार यादव महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है. सोमवार को महाराजगंज शहर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकालकर लेरुआ अपने स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र लौट रहा था. इसी दौरान दरौंदा के रुकुंदीपुर शनिचरा स्थान से महज दो सौ मीटर अंदर गांव के समीप बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर तीन लाख 94 हजार रुपया लूट कर फरार हो गये.

घटना के बाद सीएसपी संचालक सरोज कुमार यादव ने बताया कि तीन बाइक पर सवार पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने पीछे से आगर उनके ऊपर पिस्टल तान दी. अपराधी गोली मारने की बार बार धमकी दे रहे थे. जिसके बाद डर कर रुपयों से भरा बैग अपराधियों को दे दिया. पैसा लेने के बाद अपराधी हथियार हवा में लहराते हुए भागने में सफल हो गए. अपराधियों के जाने के बाद मैंने शोरगुल मचाना शुरू किया. इसके बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. बाद में पीड़ित ने थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को इसकी सूचना दिया. घटना की जानकारी मिलते ही महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं दरौंदा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे. इसके बाद सीएसपी संचालक के लिखित आवेदन पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026