परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से लोडेड दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार अपराधी दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर के भरोस कुंवर के टोला निवासी राहुल कुमार सिंह को पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने कई लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
जिससे कई कांड का उद्भेदन हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। साथ ही गिरफ्तार अपराधी के पास से लोडेड पिस्टल के साथ एक लाल रंग की अपाची बाइक को जप्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…