Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लॉक डाउन: दो समय खुलेंगी सब्जी, मांस व मछली की दुकानें

सुबह छह से पूर्वाह्न 10 के समय में बदलाव

परवेज अख्तर/सिवान:- अनलॉक के तहत जिले में पाबंदियों के बीच प्रतिष्ठानों, सब्जी, मांस, अंडा व फलों की दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। मांस, मछली व सब्जी की दुकानें जहां पूर्व में सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 10 बजे तक खुल रहीं थी, उस आदेश को सोमवार की शाम अपर मुख्य सचिव ने बदल दिया। इसकी जानकारी जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने दी। अब राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने दो शिफ्ट में सब्जी, मांस तथा मछली की दुकानें खोलने का आदेश दिया है।

 

सुबह छह बजे से दिन के 11 बजे तक और शाम चार बजे से 6.30 बजे तक दुकान खोलने का समय निर्धारित किया गया है। सब्जी, मांस एवं मछली की दुकानों का संचालन इस अवधि में शारीरिक दूरी तथा मास्क आदि की अनिवार्यता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। बताया कि गली मोहल्लों में ठेला के माध्यम से सब्जी की बिक्री दिनभर करना अनुमान्य होगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024