Jiradei News in Hindi

जीरादेई के प्रमुख के पति पर हमले से जुड़ा अपराधी का तार

परवेज अख्तर/सीवान:- यूपी के वाराणसी में एसटीएफ के हत्थे चढ़े एक अपराधी का तार त्रिभुवन तिवारी पर हुए हमले से जुड़ रहा है। यूपी के एक विधायक की हत्या के इरादे से पहुंचे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अपराधी शिवप्रकाश तिवारी का हाथ जीरादेई के प्रखंड प्रमुख पति त्रिभुवन तिवारी पर हुए हमले से जुड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवप्रकाश उर्फ धोनी तिवारी ने पूछताछ में त्रिभुवन तिवारी पर हमले की बात स्वीकार की है। वाराणसी से एसटीएफ ने विधायक की हत्या के लिए आये तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस मुडभेड़ के बाद पकड़ा गया। इसमें एक लाख का इनामी बदमाश शिवप्रकाश तिवारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। तीनों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। शिवप्रकाश तिवारी सुपारी लेकर हत्या को अंजाम देता है। सूत्रों के अनुसार शिवप्रकाश तिवारी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान त्रिभुवन तिवारी पर हमला करने की बात को स्वीकार कर लिया है। सीवान पुलिस उसके यूपी में पकड़े जाने के बाद पूछताछ के लिए जा सकती है। त्रिभुवन तिवारी पर हमला करने के मामले में कुछ और लोगों का नाम भी सामने आ सकता है। शिवप्रकाश के कबूलनामे के बाद गंधू छापर गांव से एक युवक को हिरासत में लिये जाने की सूचना है। पुलिस मामले को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। पुलिस इस मामले में अपराधी के बयान और अन्य जानकारी मिलने का इंतजार कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026