बिहार के इस जिले में अपराधियों की चल रही है पाठशाला, यहां शातिर बदमाश ले रहे हथियार चलाने की ट्रेनिंग

गोपालगंज में शातिर अपराधी हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे। रात के अंधेरे में सुनसान इलाके में पिस्टल पकड़ने से लेकर ट्रिगर दबाने तक की ट्रेनिंग चल रही। इसका वीडियो भी बनवा रहे ताकि दूसरे अपराधी को वीडियो दिखाकर ट्रेनिंग दे सकें। गोपालगंज में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा। सड़क पर बाइक के पास खड़े इस शातिर अपराधी का नाम मोहम्मद साह है, जो मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी मनौवर साह का पुत्र हैं।

बताया जा रहा कि मोहम्मद साह हाल ही में साइबर क्राइम के मामले में जेल से बाहर निकले हैं और अब किसी आपराधिक गिरोह में शामिल होकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहा। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता। 35 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में शातिर अपराधी के साथ भी वहां कोई और भी मौजूद हैं। जो पिस्टल का ट्रिगर दबाने से पहले काउंटडाउन गिनती भी बोल रहा है।

वन….टू….थ्री बोलते ही शातिर अपराधी ने ट्रिगर दबाई और गोली बाहर निकल गयी। इस दौरान दूसरा साथी वीडियो बनाने की बात भी बोल रहा है। जरा सोचिए. इस तरह से शातिर अपराधी खुलेआम फायरिंग कर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं और गश्त में निकली पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। हालांकि एसपी आनंद कुमार ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ और मांझागढ़ एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026